फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंद स्कूल खटीमा ने सिटी कान्वेंट स्कूल को हराया

विज्ञापन
हिंद पब्लिक स्कूल और सिटी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल की टीम के खिलाड़ी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
स्टेडियम में चल रहे अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिंद पब्लिक स्कूल खटीमा ने खटीमा के ही सिटी कान्वेंट पब्लिक स्कूल की टीम को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को खटीमा के हिंद पब्लिक स्कूल और सिटी कान्वेंट पब्लिक स्कूल की टीम के बीच मुकाबला हुआ। सिटी कान्वेंट की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रितेश पांडेय ने सर्वाधिक 13 व नीरज सिंह ने 12 रन बनाए।
हिंद स्कूल के गेेंदबाज तुषार पांडेय ने तीन और अमन जोशी ने दो विकेट लिए। जवाबी बल्लेबाजी में हिंद पब्लिक स्कूल ने पांच विकेट गवांकर मैच जीत लिया। आर्यन ने सर्वाधिक 27 और प्रेम ने 13 रन बनाए।
विज्ञापन

सिटी कान्वेंट के गेंदबाज जगदीश ने तीन और रितेश ने दो विकेट चटकाए। मैच के निर्णायक कुलदीप कुमार और विशाल बिष्ट थे। स्कोरर की जिम्मेदारी मनीषा ने निभाई। लक्ष्मण चंद लक्की ने आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजन में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, क्रिकेट कोच दीपक सेठी, विरिष्ठ खिलाड़ी विकास सिंह, कमल सिंह, नितिन भारती आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें