फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमवीरों ने सफाई की, बच्चों को योग सिखाया

Mon, 24 Sep 2018 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
सुंई गांव में स्वच्दता अभियान संचालित करते आईटीबीपी के हिमवीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छमनियां चौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में स्वच्छता सप्ताह के तहत हिमवीरों ने सुंई गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान हिमवीरों ने राजीव नवोदय विद्यालय में योग शिविर का आयोजन भी किया। 
विज्ञापन


कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव के दिशा-निर्देशन और उप सेनानी संदीप चौधरी, एसएम सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हिमवीरों ने सुंई गांव से भूमिया मंदिर तक रास्तों, नौलों की सफाई की और झाड़ियां काटीं। वाहिनी के 45 हिमवीरों ने कूड़े को एकत्र कर उसे नष्ट किया।

उन्होंने ग्रामीणों को आसपास स्वच्छता रखने, जैविक, अजैविक कूड़ेदान का उपयोग करने पर जोर दिया। इधर योग ट्रेनर आदित्य भारद्वाज ने राजीव नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को योग की बारीकियां सिखाई। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर रोग मुक्त और स्वस्थ रहता है। कमांडेंट यादव ने बताया कि 27 सितंबर को अभियान का समापन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें