अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित डांडा के मुख्य आरक्षी हिम्मत सिंह।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिले के चार पुलिस अधिकारियों को उम्दा काम के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले सम्मान से नवाजा जाएगा। इन पुलिस अधिकारियों को 2018-19 के सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि रीठा साहिब थाने की डांडा पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी हिम्मत सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है। जबकि पंचेश्वर कोतवाली के प्रभारी अनुराग सिंह यादव, तामली के थानाध्यक्ष दीवान सिंह ग्वाल और बनबसा के आरक्षी सुरेंद्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि चारों अधिकारियों को विभागीय जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाने, अपराध नियंत्रण और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित तामली के थानाध्यक्ष दीवान सिंह ग्वाल।- फोटो : CHAMPAWAT
उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित बनबसा थाने के आरक्षी सुरेंद्र कुमार।- फोटो : CHAMPAWAT