फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में हिमांशु प्रथम रहे

Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
जीआईसी बापरू में आयोजित हुई विज्ञान संगोष्ठी में शामिल छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराकोट विकासखंड के राजकीय इंटर कालेज बापरू में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जीआईसी बर्दाखान के हिमांशु जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी महावीर चौधरी ने किया। प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन और ब्लाक के विज्ञान संयोजक राजेंद्र कुमार गड़कोटी के दिशा-निर्देशन में स्वच्छ भारत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर हुई संगोष्ठी में मोहित जोशी ने द्वितीय और पवन कुमार तृतीय स्थान अर्जित किया। शिक्षक भरत कुमार के दिशा-निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने वंदना की प्रस्तुति दी।

निर्णायक देवराज ओमरे, जगदीश सिंह अधिकारी, अर्जुन सिंह छतोला, देवेंद्र पुनेठा, दिनेश उपाध्याय, चंद्रकांत खर्कवाल रहे। संगोष्ठी में 21 स्कूलों के 42 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हरीश कलौनी के संचालन में हुई विज्ञान संगोष्ठी के आयोजन में आर्युेंद गंगवार, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, जगदीश चंद्र जोशी, चंद्र प्रकाश गौतम, घनश्याम जोशी, भरत कुमार, मनोहर लाल, मोनिका सिंह, विमला पंत, शोभा गड़कोटी, दिवाकर हालदार, दीपक रावत, दिनेश राम, राजेंद्र कुमार जोशी, रमेश जोशी, मुकेश धपोला, अखिलेश ओली आदि ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें