फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उच्च और तकनीकी शिक्षा सचिव ने पीजी कॉलेज में देखीं व्यवस्थाएं

Wed, 08 Jan 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उच्च और तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने राजकीय पॉलीटेक्निक सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

सचिव ने बुधवार को छमनिया चौड़ स्थित राजकीय पाॅलीटेक्निक, मिनी स्टेडियम, इंडोरहॉल, डिजिटल लाइब्रेरी, मैकेनिकल वर्कशॉप, फार्मेसी लैब सहित काॅलेज में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए।
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए स्वागत किया। बाद में सचिव राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट का भ्रमण कर वहां विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय के निमार्णाधीन भवन, बालिका छात्रावास भवन व खेल मैदान निरीक्षण किया। प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने सचिव का स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं एनसीसी एवं रोवर रेंजर कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान सचिवालय से आए सभी अधिकारियों ने महाविद्यालय में ईको क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया।
इस मौके पर डाॅ. दीपक कुमार पांडेय, डाॅ. शैलेंद्र कुमार, एसडीएम नितेश डांगर, तहसीलदार जगदीश नेगी, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. कमलेश शक्टा, कमलेश कुमार आजाद, डाॅ.अपराजिता, डाॅ. लता कैड़ा, डाॅ. रेखा जोशी, डॉ. स्वाति बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें