फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में गैस सिलेंडर फटा, गृह स्वामी बुरी तरह जख्मी

विज्ञापन
सिमलखेत गांव में गैस सिलिंडर फटने से बिखरा सामान। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी विकासखंड के सिमलखेत गांव में खाना बनाते वक्त गैस सिलिंडर फट गया। हादसे में गृह स्वामी बुरी तरह झुलस गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिमलखेत गांव के सोबन सिंह (55) पुत्र खीम सिंह शुक्रवार शाम घर में खाना बना रहे थे। इस दौरान गैस सिलिंडर फट गया, जिससे सोबन सिंह बुरी तरह झुलस गए। रसोई का काफी सामान भी नष्ट हो गया। सोबन सिंह के दोनों बच्चे दिल्ली में काम करते हैं, जबकि पत्नी इलाज के लिए दिल्ली गई है।
पुलिस को जानकारी देने के बाद निवर्तमान ग्राम प्रधान राजू अधिकारी जख्मी सोबन सिंह को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी ले गए जहां से उन्हें आपात चिकित्सा सेवा 108 के जरिए लोहाघाट अस्पताल और इसके बाद चंपावत जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरांग जोशी ने प्राथमिक उपचार के बाद सोबन को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे ग्रामीण को बचाने के लिए हायर सेंटर भेजना जरूरी था। इधर, पाटी के उपनिरीक्षक नवल किशोर मामले की जांच कर रहे हैं।

गैस सिलिंडर फटने से जख्मी सिमलखेत गांव के सोबन सिंह।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें