फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हाईस्कूल और इंटर के बच्चों को किताबों का इंतजार

Wed, 23 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अब तक छात्रों को आवश्यक पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभी कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए कुल 72 विषय की पुस्तकें ही उपलब्ध हो पाई हैं। मुख्यालय में इस बार सरकारी विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को विभाग ने 27,854 पुस्तकों को बांटना है, लेकिन पुस्तकों के नहीं पहुंचने के कारण पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
मांग के सापेक्ष करीब 1300 ही पुस्तकें पहुंचने के कारण विभाग ने मुख्यालय में स्थित जीआईसी और जीजीआईसी में कुछ किताबों का वितरण कर दिया है। अभिभावक पंकज ने बताया कि समय से किताबें उपलब्ध होंगी तो बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन



कोट
विभाग ने नजदीक के विद्यालयों में किताबों के वितरण का कार्य कर दिया है। जल्द ही जिले के समस्त विद्यालयों में किताब वितरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस बार किताबों के पहुंचने में देरी हुई है।- हरि विनोद पंत, ब्लाॅक समन्वयक, शिक्षा विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें