टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। हाईकोर्ट को नैनीताल से ऋषिकेश स्थानांतरित करने का सभी जगह विरोध हो रहा है। राजस्थान के पिलानी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे टनकपुर के प्रसिद्ध उद्याेगपति और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल ने कहा कि निर्धन वर्ग को देखते हुए सर्वजन हितार्थ की तर्ज पर नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी के आसपास ही स्थानांतरित किया जाना चाहिए। बनबसा, टनकपुर गौरव कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट ने हाईकोर्ट को हल्द्वानी या ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में स्थापित करने की मांग की है। बनबसा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र चंद, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, निवर्तमान सभासद शकील अहमद मंसूरी, पंकज भट्ट आदि ने नैनीताल हाईकोर्ट को आमजन की भावना के अनुरूप नैनीताल के आसपास ही स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। संवाद