लोहाघाट (चंपावत)। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन लोहाघाट की सोमवार को बैठक हुई। इस दौरान हेम पुनेठा को दूसरी बार एसोसिएशन का नगर अध्यक्ष चुना गया। इसमें दवा विक्रेताओं ने समस्याओं पर चर्चा की। जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें सर्व सम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को विधिवत आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसमें नरेश कनौजिया सचिव, नवल आर्या उपाध्यक्ष, दीप राय कोषाध्यक्ष, सुंदर गिरि उप सचिव मनोनीत किए गए।