फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गर्भवतियों के खून की हुई जांच

Mon, 03 Feb 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उपजिला अस्पताल लोहाघाट में चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने एनीमिया महा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि एनीमिया का पता चलने पर महिला को उच्च जोखिम गर्भवती महिला मानकर आयरन, शक्रोज की ड्रिप निशुल्क चढ़ाई जाएगी। इस दौरान विकास खंड लोहाघाट के 12 आरोग्य मंदिर और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आयरन युक्त भोजन खाने की सलाह और आयरन की गोलियां दी गई। चंपावत जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमोड़ी में 15 गर्भवती महिलाओं का बीपी शुगर वजन सहित अन्य प्रकार की जांच की गई। साथ ही कैल्शियम दवा वितरण की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें