फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहने, बाइक में लटकाएं नहीं

Thu, 18 Feb 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों को चलाते समय लोग विशेषकर युवा हेलमेट नहीं पहनकर हवा की गति से बाइक दौड़ाकर गर्व का अनुभव करते हैं। उन्हें यह भी पता होता है कि दुर्घटना होने पर सबसे पहले चालक के सिर पर चोटें आती हैं और हेलमेट के प्रयोग से उसकी जान बच सकती है, लेकिन फिर भी न जाने हेलमेट को पहनने में आफत समझते हैं, और कई लोग उसे पहनने के बजाय चालान से बचने के लिए उन्हें लटकाए रहते हैं। अमर उजाला की ओर से हेलमेट पहनने के लिए लगातार लोगों को प्रेरित किया जाता रहा है। अमर उजाला की इस पहल का स्वागत करते हुए महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


अनिवार्य रूप से करें हेलमेट का प्रयोग
गीता ओली का कहना है कि युवक-युवतियों में उनके माता-पिता की जान होती है। उनकी हेलमेट न पहनने की लापरवाही किसी परिवार को तबाह कर सकती है। अपने एवं परिवार की भलाई के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए।

दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट जरूरी
नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा का कहना है कि दूसरे की गलती से भी दुर्घटनाएं होती हैं। असावधानी से चलने, पाला, पानी, रेता, बजरी, तीव्र ढलान में तेज गति से चलने पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की जान संकट में पड़ सकती है। सावधानी पूर्वक वाहन संचालन के लिए हेलमेट का प्रयोग कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


नगाड़ा बजाकर नहीं आती हैं दुर्घटनाएं
सभासद रेनू गड़कोटी का कहना है कि बाइकर्स अपने को स्टंटबाज अथवा कलाबाज न समझें। दुर्घटनाएं नगाड़ा बजाकर नहीं आती हैं। पलक झपकते ही पल भर में खिलती हुई जिंदगी में अंगारे बरस सकते हैँ। इसलिए हेलमेट हमारी रक्षा का संकट के समय वास्तविक कवच होता है।

युवा जरूर सोचेें जान है तो जहान है
सामाजिक कार्यकर्ती किरन पुनेठा का कहना है कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ यह भावना भी डालें कि हम सब कुछ समाज के लिए करते हैं और जान है तो जहान है। इसलिए समाज एवं अपने हित में हेलमेट पहनना जरूरी है।

एक बाइक सीज, 11 के कटे चालान
चंपावत। पुलिस की ओर से बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटे जा रहे हैं। बाजार चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह बोहरा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में जहां एक बाइक सीज की गई, वहीं 11 वाहनों के चालान काट 1800 रुपये का समायोजन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें