टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में सुबह भारी मलबा आने से करीब तीन घंटे तक मार्ग बंद रहा। इस दौरान धाम क्षेत्र में जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोनिवि की टीम ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु किया। इस दौरान मलबे में लोनिवि ठेकेदार की मिक्सर मशीन भी दब गई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब छह बजे भारी बारिश से बाटनागाड़ में भारी मलबा आ गया। इस कारण सड़क के दोनों कई वाहन फंस गए। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने टीम के साथ जायजा लिया और मार्ग खोलने का कार्य शुरू कराया। एई ने बताया कि मलबे में मिक्सर मशीन भी दबी थी। भारी मलबे को हटाने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। संवाद