फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनगाड़ में भारी मलबा आया, तीन घंटे पूर्णागिरि मार्ग बंद रहा

Sat, 04 Oct 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में आया मलबा हटाती जेसीबी मशीन। स्रोत : लोनिवि
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में सुबह भारी मलबा आने से करीब तीन घंटे तक मार्ग बंद रहा। इस दौरान धाम क्षेत्र में जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोनिवि की टीम ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु किया। इस दौरान मलबे में लोनिवि ठेकेदार की मिक्सर मशीन भी दब गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब छह बजे भारी बारिश से बाटनागाड़ में भारी मलबा आ गया। इस कारण सड़क के दोनों कई वाहन फंस गए। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने टीम के साथ जायजा लिया और मार्ग खोलने का कार्य शुरू कराया। एई ने बताया कि मलबे में मिक्सर मशीन भी दबी थी। भारी मलबे को हटाने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें