फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनागाड़ में फिर आया भारी मलबा, तीन घंटे पूर्णागिरि मार्ग बंद रहा

Sun, 27 Jul 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के बाटनगाड़ में आया मलबा हटाते हुए यातायात सुचारु कराती लोनिवि की जेसीबी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत। पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में दूसरे दिन भी पानी के साथ भारी मलबा आने से करीब तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोनिवि जेई मनीष जोशी ने बताया कि रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पहाड़ में बरसात से पानी के साथ बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात ठप हो गया। उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। शाम करीब छह बजे मलबा हटाकर यातायात को सुचारु किया गया। इस बीच पूर्णागिरि मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों के वाहन बूम और ठूलीगाड़ में फंसे रहे।
चंपावत में बारिश के बाद चार ग्रामीण सड़क मार्ग बंद हो गए थे। जगह-जगह मलबा आने से करीब आठ हजार से ज्यादा की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपदा विभाग के अनुसार सूचना के बाद सिप्टी-सिमाड़ मोटर मार्ग को चार घंटे, धौन-दियूरी-बजौन और धौन-सल्ली एक घंटे और अमोड़ी-छतकोट मार्ग तीन घंटे बाद यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया। पिछले 24 घंटे में लोहाघाट में 17 मिमी, टनकपुर में 8.80, बनबसा में नौ और पाटी में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें