फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठा साहिब में अंधड़ व ओलावृष्टि से रीठा, आडू़, आम की फसलों को भारी नुकसान

विज्ञापन
रीठासाहिब में ओलों व अंधड़ से बर्बाद आडू़। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/रीठा साहिब। लधिया घाटी में तेज अंधड़ और ओलावृष्टि से बागवानी को भारी नुकसान हुआ है। रीठा, आम, आड़ू सहित कई फसलों को जबर्दस्त नुकसान हुआ है। तीन लोगों की गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही एक कार के शीशे भी टूट गए। चंपावत जिले के कई हिस्सों में शनिवार रात को अंधड़ और ओलावृष्टि हुई। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान लधिया घाटी के रीठा साहिब और उसके आसपास के क्षेत्रों में हुआ। रीठा साहिब गुरुद्वारे में प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले मीठे रीठे के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा आम, आड़ू, संतरा, माल्टा व आम की बौर टूटी। कुछ जगहों में गेहूं व प्याज की फसल पर भी चोट पहुंची है। तीन लोगों की गोशाला, एक जगह टिन की छत उड़ी। साथ ही ओलों से एक कार के शीशे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई की प्रशासन से मांग की। इधर मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती और जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या ने कहा कि नुकसान कितना हुआ है, यह अभी पता नहीं। क्षति के आकलन के लिए सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

रीठा के पेड़ को अंधड़ से हुआ नुकसान। - फोटो : AMAR UJALA
रीठा के पेड़ को अंधड़ से हुआ नुकसान।
विज्ञापन

लधिया घाटी में बर्बाद प्याज। - फोटो : AMAR UJALA
लधिया घाटी में बर्बाद प्याज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें