चंपावत। जिला अस्पताल में कान में मवाद के मरीज अधिक आ रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र चौहान ने बताया कि अस्पताल में दिन के 20 से अधिक मरीज कान में मवाद की समस्या के आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कान के अंदर इंफेक्शन और कान में चोट लगने से भी मवाद आता है। इससे लोगों को परेशानियां होती हैं। कान में मवाद के मरीज आ रहे हैं। बताया कि इस समस्या से बचने के लिए कान में पानी जाने से रोकना, जल्दी-जल्दी जुकाम लगने पर इलाज कराना, समय पर दवा का प्रयोग करना, कान के पर्दे को दूरबीन से बदलवा लेना चाहिए। नहाते समय कान में रुई का प्रयोग करना चाहिए। संवाद