फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले में योग शिविरों के आयोजन पर चर्चा

Mon, 12 May 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के कूर्मांचल ऐंग्लो संस्कृत विद्यालय में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान मंच की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसरों पर योग शिविर के कार्यक्रमों के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन


सोमवार को भारत स्वाभिमान मंच के चंपावत जिला प्रभारी लोकमणि पंत की अध्यक्षता में 23 मई से तीन दिन तक चंपावत वन पंचायत भवन में योग शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़ियानी में आयोजित किए जाएंगे। योग शिविर से सुयोग्य योग शिक्षक-प्रशिक्षक बनाने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर दिया गया। चंपावत सहित सभी जिलों से 10 योग शिक्षक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए योग साधकों से संपर्क किया गया है। इस दौरान जनार्दन चिलकोटी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी, सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी इंद्र सिंह बोहरा, रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष राजेंद्र गहतोड़ी, मोहन गिरी, दयाकृष्ण जोशी, गिरीश चंद्र पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें