चंपावत। जिला अस्पताल में वायरल बुखार से परेशान मरीजों की भीड़ अधिक रही। भीड़ के चलते मरीजों को इलाज के लिए अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा।
सोमवार को ओपीडी 400 पार रही। अस्पताल में सप्ताह के पहले दिन लगभग पांच सौ से अधिक मरीज इलाज के किए आते हैं लेकिन बारिश के कारण मरीज इलाज के लिए कम आए। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, सर्जन कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। अस्पताल में लगातार मौसम के बदलने से वायरल बुखार, खांसी जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चों में पेट दर्द और उल्टी-दस्त की दिक्कत भी हो रही है।
फिजिशियन डॉ. दीपक रावत और डॉ. यश मोहन ने बताया कि वायरल बुखार, जुकाम के मरीज इलाज के लिए अधिक आए। लगातार मौसम परिवर्तन होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में खाने-पीने में परहेज करना चाहिए। संवाद