चंपावत। जिला अस्पताल में नैनीताल जिले के चार बाल रोग विशेषज्ञ का 13 फरवरी को रोस्टर समाप्त होने के बाद अस्पताल में फिजिशियन ने बच्चों का इलाज किया। शुक्रवार को फिजिशियन डॉ. यश मोहन ने बच्चों को इलाज किया। उन्होंने बताया कि करीब 20 से अधिक बच्चे उनके पास पहुंचे। इसमें वायरल और अन्य समस्याओं से परेशान बच्चे थे। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे मौसम में बच्चों को ठंड से बचाना चाहिए। गर्म कपड़े पहना कर रखना चाहिए। बता दें कि अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद 2023 से रिक्त चल रहा है। पीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। उनकी ज्वाइनिंग के बाद बच्चों के इलाज में आसानी होगी। संवाद