चंपावत। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जिले में नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कैबिनेट मंत्री एक दिनी भ्रमण पर चंपावत पहुंच रहे हैं। वह सर्किट हाउस काठगोदाम से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे चंपावत पहुंचेंगे। यहां नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मला मेहरा के आवास पर जाएंगे और दोपहर 12 बजे पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। संवाद