चंपावत। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह-शाम पाले के कारण हो रही ठंड से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह पाला और दोपहर बाद ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को चंपावत में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला प्रशासन और पालिका की ओर से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है जिससे फड़, रेहडी और मजदूरों को राहत मिल रही है। संवाद