मायावती आश्रम के धर्मार्थ अस्पताल की ओर से सोमवार को जीआईसी भिंगराड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं सहित 450 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटीं गईं।
मायावती धर्मार्थ अस्पताल के प्रबंधक स्वामी एकदेवानंद महाराज के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कान, गला, नाक, आंख, दांत के रोगों के विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन तथा मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने करीब 450 लोगों की जांचकर परामर्श दिया और दवाएं बांटीं।
डॉ. विश्वनाथ वंधोपाध्याय, डॉ. लोकेश जोशी, डॉ. हरिदास राहा और सहायक के तौर पर देवोश्री मुखर्जी, दिवाकर मुखोपाध्याय, दिलीप चक्रवर्ती ने भिंगराड़ा, गड्यूडा़, गूंठा, अनरकिया, चलथिया, खटोली, पचनई, महर पिनाना, भाट पिनाना,खरही, रत्युड़ा, बैजगांव, नाखुड़ा, इजरतोक, बालातड़ी, चौड़ामेहता, बिरगुल, गोली, कैन्यूड़ा, टांड, मछियाड़ आदि गांवों के लोगों का उपचार किया।
स्वामी जी ने बताया कि 21,22,23 अक्तूूबर को मायावती आश्रम में आंखों का शिविर लगाया जा रहा है जिसमें आंखों का इलाज और ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके अलावा 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक निशुल्क बाल रोग, त्वचा रोग, छाती रोग और स्त्री रोग शिविर लगाया जाएगा।
वहां असीम कुमार, पंकज चौड़ाकोटी, सतीश पुनेठा, अनिल पुनेठा, कमल कुल्याल, मनोज पुनेठा, गंगा धामी, चंद्रशेखर तिवारी, दीपक शर्मा, दीपक भट्ट, दिनेश भट्ट, कृष्ण चंद्र भट्ट, उमेश भट्ट, हरीश भट्ट, खिलानंद भट्ट, प्रेमबल्लभ भट्ट, रमेश भट्ट, नंदकिशोर भट्ट, तारादत्त भट्ट, पान सिंह मेहता, विकास सिजवाली, सुरेश राम, बीना भट्ट, त्रिलोचन जोशी, कैलाश जोशी, अनिल बिष्ट, मंजू आर्या, हेमा भट्ट, भोला भट्ट, अमित बोहरा, राकेश शर्मा, गौरव भट्ट, सूरज कुमार, विनोद बोहरा आदि थे।