फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर भड़की महिलाएं, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
लचर स्वास्थ्य सेवा के विरोध में पाटी अस्पताल में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी क्षेत्र में लचर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से गुस्साई महिलाओं ने बृहस्पतिवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कहा कि डॉक्टरों के नहीं होने से इलाके के लोगों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन

पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में 18 सितंबर से एक भी डॉक्टर नहीं है। यहां के चारों डॉक्टर प्रशिक्षण या अवकाश पर हैं। इस वजह से यहां का दारोमदार एकमात्र फार्मेसिस्ट के हवाले है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने अस्पताल की बदहाली के विरोध में प्रदर्शन किया। इसी तरह क्षेत्र के ज्यादातर एएनएम केंद्र बगैर एएनएम के हैं।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में किरन देवी, ललिता देवी, दीपा, सोनी, आशा, संगीता देवी, रेनु देवी, विमला, मंजू, पूजा, सुनीता, भावना, गीता, कविता, कमला, रेखा, नीतू, जानकी, हेमा, जीवंती, मुन्नी देवी, हीरा, ममता देवी आदि शामिल थे। डॉक्टरविहीन पाटी अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन देवीधुरा के डॉक्टर को संबद्धीकरण के मुख्य चिकित्साधिकारी आरपी खंडूरी ने आदेश दिए थे लेकिन इन आदेशों पर फिलहाल अमल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें