फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय में लगेगी बापू की पहली प्रतिमा

Fri, 05 Aug 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
मुख्यालय में लगेगी बापू की पहली प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा लगेगी। मोटर स्टेशन पर लगने वाली इस प्रतिमा के लिए शुक्रवार को हाईमास्ट लाइट को हटा दिया गया है। प्रतिमा करीब पांच लाख रुपये की लागत से लगाई जाएगी। गांधी जयंती (2 अक्तूबर) से पहले प्रतिमा को लगाया जाएगा।
विज्ञापन


 विधायक हेमेश खर्कवाल ने विधायक निधि से इसके लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत किए थे। पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इस संबंध में पिछले दिनों प्रस्ताव पारित किया गया। तीन लाख रुपये से प्रतिमा, एक लाख रुपये स्तंभ और एक लाख रुपये से चहारदीवारी बनाई जाएगी। इस प्रतिमा को लगाने के लिए मोटर स्टेशन रोड पर करीब एक दशक पहले लगाए गए हाईमास्ट लाइट के पोल को हटा दिया गया है। अलबत्ता मोटर स्टेशन पर लाइट के लिए बिजली की दूसरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें