फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुल्ला गुमदेश उप तहसील का मुख्यालय बदला

Tue, 28 Apr 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। गुरेली से संचालित हो रहा उप तहसील मुख्यालय किमतोली स्थानांतरित कर दिया गया है। शासन ने उप तहसील पुल्ला गुमदेश के मुख्यालय परिवर्तन की अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्व अनुभाग-1 की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय क्षेत्रीय जरूरतों और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश साधारण खंड अधिनियम-1904 की धारा 21 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पूर्व में जारी अधिसूचनाओं में संशोधन को स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि पुल्ला गुमदेश उप तहसील का गठन 31 जनवरी 2015 को छीड़ाखाल को मुख्यालय बना कर किया गया था। बाद में इसमें संशोधन करते हुए मुख्यालय गुरेली स्थानांतरित किया गया। अब एक बार फिर बदलाव करते हुए किमतोली को नया प्रशासनिक केंद्र बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें