फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तेंदुए के हमले में मारे गए ग्रामीण भुवन का सिर जंगल में मिला

Sat, 15 Nov 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मंगोली के धूरा तोक के जंगल में लगाए ट्रेप कैमरा को चैक करता वन कर्मी। स्रोत: वन विभाग
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के मंगोली गांव के धूरा तोक में तेंदुए के हमले में मारे गए भुवन राम का सिर जंगल में मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि मंगोली गांव निवासी भुवन राम (45) पुत्र देवराम को बुधवार को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया था। घटना के दूसरे दिन गश्त के दौरान विभाग की टीम को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मृतक का सिर भी मिल गया है। लोहाघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक एसएसआई भुवन आर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान तेंदुआ दिखाई दिया। यह नर तेंदुआ गांव के आसपास ही मंडरा रहा है। बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे और 10 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरे में तेंदुआ दिखाई दिया जो पिंजरे के काफी करीब तक पहुंचा था। वहीं, रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
तेंदुए की दहशत के बाद शिक्षकों की पहल पर चार बच्चे आए स्कूल

लोहाघाट। मंगोली गांव के धूरा तोक में तेंदुए के युवक को मारने के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। तेंदुए की डर से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। शुक्रवार को शिक्षकों की सुरक्षा में चार बच्चे स्कूल पहुंचे। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगोली और प्राथमिक विद्यालय मटियाल में गांव के बच्चे पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार को तेंदुए के खौफ से अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। राउप्रावि मंगोली के प्रधानाध्यापक पीतांबर भट्ट, शिक्षक कैलाश फर्त्याल,नीलम बोहरा, विमला सुकोटी ने बताया कि शुक्रवार को 14 में से चार बच्चे ही स्कूल आए जिन्हें अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय लाया गया तथा छुट्टी के बाद सुरक्षित अभिभावकों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें