फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट को हरा फाइनल में पहुंची चांदमारी

Thu, 01 Sep 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में हुए फुटबाल मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। चांदमारी की टीम स्व. प्रदीप साह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उसने लोहाघाट की टीम को तीन गोल से हराया। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह बोहरा और व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने शुभारंभ किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच मेजबान चंपावत और ढेक इलेवन के बीच होगा। गोरलचौड़ मैदान में खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला एकतरफा रहा।
विज्ञापन


चांदमारी की टीम ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाना शुरू कर दिया। पहले हाफ के 25वें मिनट चांदमारी के सेंटर फारवर्ड सक्षम बोहरा ने मैच का पहला गोल दागा। दूसरे हाफ में भी चांदमारी की टीम लोहाघाट पर हावी रही। चांदमारी के भुवन धौनी ने शानदार फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।

मैच खत्म होने से कुछ समय पहले ही भुवन धौनी ने एक और गोल कर टीम की जीत पर मोहर लगा दी। अतुल अधिकारी, अनुराग नेगी, शुभम तड़ागी निर्णायक थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया। इस दौरान विकास साह, डॉ. महेश ढेक, दीपक लारा, विजय वर्मा, हरीश चौधरी आदि थे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें