फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी काम पूरा भी नहीं हुआ और सड़क टूटने लगी

Sun, 19 Feb 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
सड़क टूटने लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चंपावत-मंच-तामली (सीएमटी) मार्ग से सिमल्टा को जाने वाली रोड का काम अभी पूरा नहीं हुआ, लेकिन यह रोड अभी से टूटने लगी है। इस मार्ग में डामर  होने से पहले ही कॉजवे का लिंटर भी टूटने लगा है।
विज्ञापन


चंपावत-मंच-तामली मार्ग पर सात किलोमीटर से सिमल्टा को जाने वाली रोड पर अभी डामर का काम भी पूरा  नहीं हुआ है, मगर इस मार्ग की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। रोड की कटिंग कई साल पहले पूरी हो चुकी है। और अब रोड के डामरीकरण का काम शुरू  किया जा रहा है।

लेकिन डामर पूरा होने से पहले इस मार्ग में कई जगह दीवार टूटने लगी है। और तो और कॉजवे का लिंटर भी टूटने लगा है। कॉजवे के एक हिस्से की सरिया दिखने लगी है।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर लंबे इस मार्ग को  2010-11 में राज्य स ेक्टर से स्वीकृत किया गया था। 224 लाख रुपए की लागत से  इस मार्ग की कटिंग और डामर किया जाना है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि  इस साल डामरीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।

मोटर  मार्ग की खामियों को दूर कराया जा रहा है। जहां भी टूट-फूट या गड़बड़ी हुई  है, उसे तुरंत दुरुस्त करने की हिदायत दी गई है। मार्ग को ठीक करने के बाद  डामरीकरण का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीडी भट्ट, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, चंपावत डिवीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें