फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हर्षित महतारी, मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी..

Tue, 17 Oct 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट की रामलीला में पुष्प वाटिका में विश्वामित्र के साथ जाते राम और लक्ष्मण। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों में पहली नवरात्र से रामलीला का मंचन जारी है। मुख्यालय के मल्लीहाट, फुलारागांव, धौन, दियूरी के साथ ही कोट अमोड़ी में रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट अमोड़ी में रामलीला के पहले दिन में राम जन्म से लेकर नदी सूत्रधार तक की लीला का मंचन किया गया। जिसमें राम, लक्ष्मण के जन्म लेने पर प्रजा की ओर से भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला, कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी, मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी...का उद्घोष किया गया।
आयोजन में कमेटी के व्यवस्थापक खीमानंद भट्ट, ग्राम प्रधान लालमणी भट्ट, हारमोनियम वादक बलदेव भट्ट, तबला वादक प्रकाश भट्ट, तालीम मास्टर शंकर दत्त भट्ट सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दियूरी में रामलीला का शुभारंभ ट्रक यूनियन अध्यक्ष रवि बोहरा ने किया। इस दौरान प्रधान बालम सिंह, सुंदर सिंह बोहरा, सुरेश जोशी, हरिशंकर जोशी, नाथ सिंह नेगी मौजूद रहे।
तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भाई...
लोहाघाट(चंपावत)। नगर में 123 वें वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध और राम-लक्षमण का पुष्प वाटिका में घूमने की लीला का मंचन किया गया।
श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में रामलीला शुरू हुई। लीला में दशरथ दरबार के बाद विश्वामित्र का जंगल में असुरों से रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम-लक्षमण को मांगना, जंगल में ताड़का वध, अहिल्या तारण और राम लक्षमण का पुष्प वाटिका में प्रवेश करना।
राम के पात्र बाल कलाकार नवनीत पांडेय ने तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भाई... से अपने बेहतर अभिनय का प्रदर्शन किया संचालन नरेश रॉय ने किया। इस मौके पर विपिन वर्मा, जीवन गहतोड़ी, आनंद पुजारी, महेश राय, ईश्वरी साह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें