फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हरियो पंख मुख लाल सुवा.. गीत की धूम मची

Sat, 28 Feb 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में कुमाऊं की प्रसिद्ध होली गायन का रंग जमने लगा है। शनिवार को ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में होल्यारों ने हरियो पंख मुख लाल सुवा... जैसे पारंपरिक गीतों और ढोल की थाप पर देर रात तक समा बांधा। खड़ी होली के दौरान कुंडलपुर के राजा भीष्म और श्रीधरे मुकुल खेले होली जैसे भजनों ने माहौल को भक्तिमय और उत्साही बना दिया।
विज्ञापन

वहीं, नगर में कुमाऊंनी महिला संगठन की ओर से पुष्पा मुरारी के आवास पर महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। महिलाओं ने राजा हरीश चंद्र भय दानी और रंग बरसे भीगे चुनर वाली जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस सांस्कृतिक आयोजन में चंद्रशेखर गहतोड़ी, केशव दत्त और दीपा पंत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें