पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने चंपावत और लोहाघाट में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सरकार ने ऐसे कार्यक्रम और योजनाओं को लागू किया है, जिससे वास्तव में समाज का हर वर्ग एवं हर उम्र के लोग लाभान्वित होते जा रहे हैं।
पत्रकारों से वार्ता में टम्टा ने भाजपा को विकास की सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दिनोंदिन बढ़ती लोकप्रियता ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। उन्होंने भाजपा विधायकों के उपेक्षा करने संबंधी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया है, उन्हें कानून ही सजा दे रहा है। इससे पहले टम्टा लोहाघाट के राजकीय चिकित्सालय भी गए, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता उत्तम देव के पुत्र का हालचाल जाना तथा चिकित्सालय के प्रबंधक डा.रवि सिन्हा से भी वार्ता की।
इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, बहादुर फर्त्याल, विपिन जोशी, पूरन कठायत, अशोक कार्की, डा.महेश ढेक, नंदन तड़ागी, दीपक लारा, महेश बोहरा, सुरेश खर्कवाल, भुवन चौबे, अर्जुन ढेक, सतीश जोशी, रेवाधर थ्वाल, जगत सिंह महर, छत्तर सिंह कठायत आदि थे।