फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी के पास शवदाह स्थल न बनाने की मांग

Mon, 21 Dec 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 हरित सेवा समिति ने हनुमानगढ़ी में पुराने मंदिर के आसपास शवदाह के लिए भूमि का सीमांकन न किए जाने की मांग उठाई है। सोमवार को समिति के कार्यकर्ता और हनुमानगढ़ी के लोगों ने एसडीएम नरेश दुर्गापाल को ज्ञापन सौंप शवदाह के लिए अन्यत्र भूमि चयनित किए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष कैलाश भट्ट और समाजसेवी आनंद सिंह महर के नेतृत्व में एसडीएम से मिले लोगों ने
कहा कि हनुमानगढ़ी में पुराने मंदिर के आसपास रिहायशी आबादी बसी हुई है और स्नानघाट नजदीक होने से बाहर से आने वाले श्रद्धालु वहां स्थान और विश्राम भी करते हैं। इस स्थान पर शवदाह स्थल बनाए जाने से जहां आसपास की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं श्रद्धालुओं की आस्था भी आहत होगी। उन्होंने हनुमानगढ़ी के पुराने मंदिर से पांच सौ मीटर उत्तर पूर्व की ओर भूमि का सीमांकन किए जाने का आग्रह किया।  ज्ञापन देने वालों में रूद्रमणी जोशी, राकेश सक्सेना, सभासद सौरभ अग्रवाल, एसडी पांडेय, रामअवतार, कमलेश सिंह, दयाराम, अवधेश, पवन, जमुनी देवी, राज सिंह, सुशीला, पूजा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें