फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पवनदीप के जल्द ठीक होने के लिए उठे हाथ

Mon, 05 May 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में सोशल मीडिया में मशहूर गायक पवनदीप की सलामती के लिए की गई पोस्ट। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला निवासी मशहूर गायक पवनदीप राजन के गजरौला में हुए सड़क हादसे में घायल होने की सूचना से लोग स्तब्ध हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके चाहने वाले उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि, व्यापार संघ, छात्रसंघ, राजनीतिक दलों, सांस्कृतिक दलों समेत कई संगठन के लोग उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

पवनदीप इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता हैं। कुमाऊंनी लोक संगीत से जुड़े परिवार के चलते उन्हें कला बचपन से विरासत में मिली है। पिता सुरेश राजन भी प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोक कलाकार हैं। पवनदीप वर्ष 2015 में द वॉयस इंडिया शो के विजेता बने थे। उन्होंने दो साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था। पवनदीप को ढोलक, गिटार, कीबोर्ड, पियानो, तबला आदि वाद्य यंत्र बजाने में महारत हासिल है।
हादसे की सूचना के बाद से उनके चाहने वाले अपने-अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि एकाउंट पर उनकी तस्वीर साझा कर उनकी सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे कि दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद माता-पिता नोएडा रवाना हो गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि पवनदी सिर्फ चंपावत की शान ही नहीं बल्कि पूरे देश की शान हैं। उनके साथ हुई घटना से सभी सकते में हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने कहा कि घटना की सूचना के बाद से उसके स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन

हर साल घटोत्कच महोत्सव में आते हैं पवनदीप
इंडियन आइडियल के विजेता पवनदीप राजन हर साल अक्तूबर में घटोत्कच महोत्सव में आते हैं। उनके पिता सुरेश राजन इस महोत्सव में बढ़चढ़कर शिरकत कर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य करते हैं। पिता की इस पहल के लिए पवनदीप भी हमेशा महोत्सव में अपनी आवाज का जादू बिखरने के लिए आते हैं। जब भी वह महोत्सव में आते हैं तो क्षेत्र के लोग उन्हें दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें