फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के विरोध से खटाई में पड़ी हथकरघा प्रदर्शनी

Mon, 25 Jun 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में हथकरघा प्रदर्शनी में हथकरघा प्रदर्शनी का विरोध करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्थानीय व्यापारियों के भारी विरोध के चलते नगर में शुरू होने से पहले ही हथकरघा प्रदर्शनी खटाई में पड़ गई है। बाहर से आए व्यापारियों ने प्रदर्शनी के लिए अपनी दुकानें भी सजा ली थी। स्थानीय व्यापारियों ने हथकरघा प्रदर्शनी में केवल हथकरघा संबंधी सामान की बिक्री की मांग को लेकर पूर्व में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। एसडीएम ने व्यापारियों के विरोध और हथकरघा प्रदर्शनी में आए व्यापारियों की ओर से प्रदर्शनी शुरू कराने की मांग को देखते हुए डीएम को पत्र लिखकर उचित मार्गदर्शन चाहा है।
विज्ञापन


सोमवार को शिवालय मंदिर मार्ग में चिल्ड्रन पार्क में लगी हथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ होना था। इसी दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, जिला पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपाल मेहता के नेतृत्व में नगर के व्यापारी प्रदर्शनी स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह हथकरघा प्रदर्शनी का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनी में हथकरघा के इतर अन्य चाइनीज और मिल का सामान बेचा जाता है। इससे उनका व्यापार प्रभावित होता है। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए एसडीएम आरसी गौतम, प्रभारी एसओ देवेंद्र मेहता भी मौके में पहुंच गए। एसडीएम ने दुकानों में रखे सामान का निरीक्षण किया। इस दौरान हथकरघा के अलावा अन्य सामान भी पाया गया। इसपर एसडीएम ने प्रदर्शनी को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बाद में हथकरघा प्रदर्शनी में आए व्यापारियों के शिष्टमंडल ने एसडीएम से मिलकर प्रदर्शनी शुरू करने की गुहार लगाई। विरोध करने वालों में व्यापार संघ कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, गोविंद वर्मा, यतीश मुरारी, गणेश खर्कवाल, जगदीश राय, मनोज साह आदि थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें