फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों से तैयार ऊनी वस्त्रों को लिया गया ‘हाथों-हाथ’

Tue, 17 Oct 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हाथों से तैयार किए गए ऊनी वस्त्रों को हाथों हाथ लिया जा रहा है। जिले के खेतीखान क्षेत्र की युवतियों और महिलाओं की ओर से गठित हिमालयन वूलन्स संस्था के बैनर तले गठित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की ओर से ऊनी वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


संस्था की ओर से अब तक ऊनी वस्त्रों की ऑनलाइन बिक्री की जाती थी, लेकिन मंगलवार को धनतेरस पर्व पर जिला मुख्यालय में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के सहयोग से वूलन्स संस्था की महिलाओं की ओर से तैयार स्कार्फ, बेबी फ्राक, स्वेटर, मोजे, मेजपोश, मफलर, दस्ताने सहित अन्य ऊनी वस्त्रों का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया।

इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने ऊनी वस्त्रों की खरीदारी की। शाम तक करीब 25 हजार रुपये का सामान बेचा जा चुका था। आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने बताया कि जिले भर की 70 महिलाओं के पांच समूहों ने ऊनी वस्त्रों का निर्माण किया है।
विज्ञापन


संस्था की प्रतिभा, भावना परध्यानी, निकिता ओली, मुन्नी बोहरा, हेमा देवी, रीता बैरागी आदि ने बताया कि उन्होंने ऊनी वस्त्र तैयार करने के लिए आरसेटी की ओर से आयोजित 13 दिनी उद्यमिता शिविर में प्रशिक्षण लिया था। समूह से जुड़ी महिलाएं वर्ष 2015 से यह कार्य अलग-अलग समूहों में सफलतापूर्वक कर रही हैं।

धनतेरस पर्व पर की गई नायाब पहल
एसबीआई आरसेटी संस्थान की ओर से धनतेरस पर्व के दिन हिमालयन वूलन्स संस्था के उत्पादों को खुले बाजार में उतारने की नायाब पहल की है। संस्थान के निदेशक जनार्दन चिलकोटी के अनुसार संस्था की ओर से अब तक ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए उपभोक्ताओं को सामान उपलब्ध कराती थी। इस बार आरसेटी की ओर से धनतेरस बाजार में स्टाल उपलब्ध कराकर संस्था के उत्पादों को खुले बाजार में उतारने का प्रयोग किया है, जिसके परिणाम सार्थक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें