लोहाघाट जीआईसी मैदान में चल रही राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में गेंद के लिए संघर्ष करते हल्?
- फोटो : LOHAGHAT
स्पोर्ट्स क्लब लोहाघाट की पहल पर जीआईसी मैदान में हरक सिंह मेहता मेमोरियल लोहाघाट कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे मुकाबले में हल्द्वानी स्पोर्ट्स क्लब ने रानीखेत स्पोर्ट्स क्लब को 5-1 गोलों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल ओर पिथौरागढ़ के बीच होगा।
बृहस्पतिवार को हुए मैच में हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हल्द्वानी के अमित ने 22वें व 31वें मिनट में, सनी ने 70वें, देवेंद्र ने 75वें और तेजू ने 79वें मिनट में गोल दागे। रानीखेत के राजेंद्र ने 72वें मिनट में अपनी टीम के लिए अकेला गोल किया। रेफरी विनय राय, लाइनमैन राजेंद्र बोहरा और अजय महरा रहे।
इससे पूर्व मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. केके पुनेठा, हरगोविंद बोहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, अध्यक्ष बृजेश माहरा के दिशा निर्देशन में चल रही प्रतियोगिता में मोती सिंह मेहता, नंदन खड़ायत, दानू सुतेड़ी, नवीन कनौजिया, हरीश फर्त्याल, विमल मेहता, विजय मेहता, भगवान बिष्ट, डॉ. महेश ढेक, संजय फर्त्याल, दीपक महर, दीपक सुतेड़ी, जितेंद्र साह, मुकेश साह, नरेंद्र अधिकारी आदि मौजूद थे।