फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत और पाटी में खेल महाकुंभ शुरू

विज्ञापन
टनकपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते छात्र। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
चंपावत/पाटी। गोरलचौड़ मैदान में सोमवार को दो दिनी न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत खेल नोडल अधिकारी उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में सुरेश, 400 मीटर में निखिल प्रथम रहे। बालिका वर्ग में अंजलि महर प्रथम रहे। खेल समन्वयक चंदन सिंह अधिकारी, प्रदीप बोहरा, अमित वर्मा, मुकेश टम्टा, नीलावती बिष्ट, रुद्र सिंह बोहरा आदि ने सहयोग किया। मुकेश वर्मा ने संचालन किया। जीआईसी मंच में भी पीटीए अध्यक्ष दलीप सिंह महर, ग्राम प्रधान दीपक महर ने खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में रितेश, 100 मीटर में अंकित प्रथम रहे। इस दौरान गिरीश नाथ, अशोक तिवारी, जगमोहन, गोविंद महर, प्रदीप राणा, अर्जुन सिंह आदि रहे।
पाटी ब्लॉक के रौलमेल न्याय पंचायत में अंडर-14 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में तनुजा, बालक वर्ग में सोनू मेहता प्रथम रहे। 600 मीटर दौड़ में सीमा, बालक वर्ग में अंकित ने पहला स्थान पाया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने किया। लंबी कूद में सीमा, बालकों में सुमित, गोला फेंक में कंचन और सोनू मेहता प्रथम रहे। कबड्डी में पाटी ने पूनाकोट को, बालक वर्ग में पाटी ने गरसाड़ी को हराया। खो-खो में पूनाकोट ने पाटी, बालकों में पाटी ने गरसाड़ी को शिकस्त दी। अंडर-17 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कृतिका, बालकों में देवेंद्र, 200 मीटर में भावना और सुंदर, 400 मीटर में अंशिका और रितेश, 800 मीटर में प्रीति और संजय ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में रीता और हार्दिक प्रथम रहे। तीन हजार मीटर दौड़ में काजल और उमेश अव्वल रहे। लंबी कूद में प्रीति और देवेंद्र, गोला फेंक में बबीता प्रथम रहे। शिक्षक रवीश पचौली के संचालन में हुए खेलों में किशोर जोशी, दीपक कन्याल, बसंत टकवाल, दीपक सौराड़ी, कैलाश उपाध्याय, कमला गोस्वामी, रुचि, पंकज तिवारी और दीक्षा खड़ायत निर्णायक रहे। यहां विजयीर रहे खिलाड़ी ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। संवाद

पाटी के रौलमेल में खेल महाकुंभ के तहत रेस में दौड़ती बालिकाएं। संवाद- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें