फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सात किमी ही चली थी और थम गए पहिए

Sat, 14 Dec 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज की लोहाघाट डिपो की बस बीच रास्ते खराब हो गई। काफी देर बाद यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। रोडवेज की बसों के आए दिन खराब होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




शनिवार को लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस टनकपुर के लिए रवाना हुई। बस में 11 यात्री थे। करीब सात किमी दूर चलने के बाद बस से धुआं निकलने लगा। धुआं अधिक होने के कारण चालक ने बस को रोककर देखा तो पता चला कि इंजन से ऑयल सड़क पर टपक रहा है। तकनीकी खराबी को देखते हुए बस को किसी तरह चंपावत बस स्टेशन तक पहुंचाया गया। टनकपुर की तीन सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया। चंपावत की शेष 8 सवारियां बस में बैठी रहीं।

बस चालक नवीन जोशी ने बताया कि सुबह ही लोहाघाट वर्कशॉप से बस को जांच के बाद ही लाया गया। बस परिचालक आत्मप्रकाश ने बताया कि बस को करीब एक बजे वापस लोहाघाट वर्कशॉप में भेजा गया। बस में बैठी सवारी मोहन चंद्र जोशी ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों से अब यात्रियों का भरोसा उठने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें