चंपावत अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
चंपावत। जिला अस्पताल में हड्डी के मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में तैनात दो हड्डी रोग विशेषज्ञ में से एक के अवकाश पर जाने से मरीजों को दिक्कत हुई।
बुधवार को जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ और पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया एक सप्ताह के अवकाश पर हैं। ऐसे में दूसरे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक ने मरीजों का इलाज किया। जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, घुटनों में दर्द से परेशान मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा पड़ा। दो चिकित्सक होने पर मरीजों को आसानी से इलाज मिल जाता था। प्रभारी पीएमएस डॉ. प्रदीप बिष्ट ने बताया हड्डी रोग विशेषज्ञ के एक सप्ताह के अवकाश पर गए हैं। सोमवार से वह नियमित रूप से मरीजों का इलाज करेंगे। संवाद