फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाल श्रम कराने पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

Fri, 07 Jun 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, चंपावत जिला प्रोबेशन विभाग, जिला बाल कल्याण समिति और जिला श्रम विभाग ने बाल श्रम रोकथाम के लिए संयुक्त बाल श्रम एवं पुनर्वास अभियान चलाया।
विज्ञापन

सघन चेकिंग कर प्रतिष्ठानों में जाकर व्यापारियों को बाल श्रम के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। बाल श्रम को दंडनीय अपराध बताकर प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा किए गए। कहा गया कि बालश्रम कराने के जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान के दौरान क्षेत्र में बाल श्रम से संबंधित कोई घटना प्रकाश में नहीं पाई गई। अभियान में बाल कल्याण समिति सदस्य मनोज तिवारी, चाइल्ड हेल्प लाइन जिला समन्वयक संतोषी, काउंसलर तरन्नुम और सीमा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार, सूरज सिंह बिष्ट, एएचटीयू के शिव शंकर जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें