फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानखेड़ा इलेवन व कारगिल इलेवन ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
बनबसा भजनुपर में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। ज्ञानखेड़ा इलेवन और कारगिल इलेवन ने अपने मुकाबले जीत अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सोमवार को मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज मित्तल ने किया। इस बाद पहला मुकाबला मझगांव इलेवन और ज्ञानखेड़ा इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर मझगांव ने 12 ओवरों में 7 विकेट पर 73 रन बनाए। ज्ञानखेड़ा इलेवन ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला कारगिल इलेवन और नगर पंचायत बनबसा के बीच हुआ। पहले खेलते हुए कारगिल इलेवन ने 5 विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में नगरपंचायत बनबसा 7 विकेट पर 105 रना ही बना सकी। कारगिल एंपायर किशन, विकास, स्कोरर सूरज थे। आंखों देखा हाल धर्मेंद्र ने सुनाया। आयोजक कपिल चंद, विक्रम चंद, विनोद चंद ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें