फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक जन्मोत्सव में रीठा साहिब में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 05 Nov 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रीठा साहिब (चंपावत)। 
विज्ञापन
गुरु नानक जन्मोत्सव में रीठा साहिब में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का 584वां जन्मोत्सव यहां धूमधाम से मना। दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। रतिया, लधिया के संगम में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका।
विज्ञापन


तीन दिन से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब लड़ी का भोग के समापन हुआ। दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा। प्रसाद के रूप में मीठे रीठे का प्रसाद बांटा गया। रात में दीप जलाकर आतिशबाजी भी की गई। गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। सतनाम सिंह, कृष्ण राम, केशरी, गौरी, विवेक सिंह, ईश्वर सिंह, दीवान राम सहित ढेरों लोगों ने संगत की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें