फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से गुरुद्वारे की पार्किंग की छत उड़ी

Fri, 13 May 2016 10:14 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
अंधड़ से गुरुद्वारे की पार्किंग की छत उड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 श्रीरीठा साहिब में बृहस्पतिवार रात अधंड से श्रीरीठा साहिब के गुरुद्वारे में पार्किंग की छत और पाटी के क्वैराली तोक में एक व्यक्ति के घर की छत उखड़ गई। पार्किंग के टिन उखड़ने से पास में खड़ी कार की छत और शीशे को भी नुकसान पहुंचा है।  श्रीरीठा साहिब क्षेत्र की बत्ती भी गुल हो गई।
विज्ञापन


गुरुद्वारे के बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में पार्किंग की छत को ठीक करवाया गया। उधर, भिंगराड़ा के क्वैराली तोक में महेश भट्ट की छत अंधड़ के साथ उड़ गई। जिससे उसके सामने रहने की समस्या पैदा हो गई है। मकान की छत उड़ने के बाद महेश ने पत्नी  सहित दो लड़के और दो लड़कियां  के साथ अपने बड़े भाई सुरेश चंद्र के घर पर शरण ली है। प्रधान धर्मानंद भट्ट, बीडीसी सदस्य तुलसी प्रसाद शर्मा, दिनेश भट्ट, दीपक शर्मा, दीपक भट्ट, रमेश भट्ट ने  प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देेने की मांग की है।

अंधड़ से श्रीरीठा साहिब क्षेत्र की बत्ती भी गुल हो गई।  गुम्छा, खरही आदि क्षेत्र में पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। इसके चलते लधिया घाटी के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लाइन को ठीक करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें