फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ग्राम प्रहरियों को दिए दिशा-निर्देश

Sun, 22 Jun 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी के लिए पंचेश्वर कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान ग्राम प्रहरियों से गांवों की जानकारी प्राप्त की। पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत कठैत ने ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रति संवेदनशील, सक्रिय और सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम क्षेत्र में किसी भी घटना, अवैध शराब या मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। इसके अलावा ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें