फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: नियुक्ति में देरी से अतिथि शिक्षकों में गुस्सा

Sun, 22 Nov 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों ने बैठक कर 89 दिनों की नियुक्ति को बंद कर स्थायी नियुक्ति देने और 89 दिनों तक कार्य कर चुके चंपावत ब्लॉक के अतिथि शिक्षकों को पुन: नियुक्ति और मानदेय का भुगतान करने की मांग की। अपने हितों की रक्षा के लिए अतिथि शिक्षकों ने संगठन का भी गठन किया है।
विज्ञापन


बनबसा और टनकपुर क्षेत्र के अतिथि शिक्षकों ने बैठक कर पुन: नियुक्ति में देरी पर कड़ा रोष जताया। कहा कि जिले के बाराकोट, लोहाघाट और पाटी ब्लॉकों में अतिथि शिक्षकों को 89 दिनों की सेवा के बाद पुन: नियुक्ति दे दी गई है, परंतु चंपावत ब्लॉक के अतिथि शिक्षकों को न तो पुन: नियुक्ति दी गई है और न ही मानदेय का भुगतान हो पाया है।

इस मौके पर अतिथि शिक्षक संघ का गठन कर दीप चंद्र भट्ट को अध्यक्ष, प्रियंका खर्कवाल को उपाध्यक्ष, रवींद्र सिंह, नूरीन अंसारी को सचिव, नीलम चंद को कोषाध्यक्ष, विकास जोशी, लक्ष्मी चंद को मंत्री, दीपक बिष्ट, मंजू बिष्ट को संरक्षक बनाया गया है। बैठक में कविता टम्टा, रमा खर्कवाल, बबीता, नेहा जोशी, रवि कुमार, संगीता, रेखा विश्वकर्मा, रूबी गंगवार, किरन गड़कोटी, प्रीति, भुवन चंद्र जोशी, रमा खर्कवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें