फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों के लिए आए 101 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। छूट गए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई है। अदालत के आदेश पर शिक्षा विभाग में चली इस प्रक्रिया के तहत कुल 101 लोगों ने आवेदन किया है। अब इनकी मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की अर्हता और मेरिट सूची बनाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग भी की जाएगी। न्यायालय के आदेश के क्रम में 2015 में अनुबंधित उन शिक्षकों को फिर से नियुक्ति का एक और मौका दिया जाना है, जिन्होंने 31 मार्च 2018 तक कार्य किया हो। इस साल फरवरी में भी जिले में 161 प्रवक्ता और 33 एलटी अतिथि शिक्षकों के पदों को भरा गया था। चंपावत जिले में 44 राजकीय हाईस्कूल और 61 जीआईसी में प्रवक्ताओं के 537, एलटी के 769 शिक्षकों के पद सृजित हैं। प्रवक्ता के 85 और एलटी के 80 पद खाली हैं। इस नियुक्ति से शिक्षकों के खाली पद भरे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें