फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गुमदेश के चैतोला मेले में ढोल नगाड़ों के साथ गांवों से निकले जत्थे

Fri, 19 Apr 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले में गांवों से निकले जत्थे, ढोल दमाऊं के साथ चौखाम बाबा क
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के चैतोला मेले में ढोल नगाड़ों के साथ विभिन्न गांवों के जत्थों ने चौखाम बाबा मंदिर की परिक्रमा कर बाबा का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने ढुस्कों का गायन भी किया। बृहस्पतिवार को चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में सुबह पुरोहित मदन कलौनी और शंकर दत्त पांडेय ने विधिविधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई।
विज्ञापन

चौखाम बाबा के धामी राहुल सिंह, लक्ष्मण सिंह, जोगा सिंह, तारा सिंह ने हवन यज्ञ के साथ नवरात्र का विसर्जन किया। मेले में चमू देवता के जमान (खाली डोले) को चमू देवता के मंदिर से मड़ गांव ले जाया गया। दोपहर बाद त्यूरीज्यूला बरगोली, मड़, शिलिंग-जिंडी, चौपता, बसकुनी, न्योलटुकरा, जाख और सिरकोट से जत्थे आने का सिलसिला शुरू हुआ। जत्थों ने बारी बारी से मंदिर की परिक्रमा की। मेला कमेटी के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी ने बताया कि शुक्रवार को मड़ गांव से चमू देवता की भव्य रथ यात्रा निकलेगी, जो दुर्गम रास्तों को पार करते हुए चौखाम बाबा मंदिर पहुंचेगी।
शनिवार 20 अप्रैल को व्यापारिक मेला होगा। शांति और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मेले में व्यवस्थाओं पर जुटा रहा। मेला आयोजन में कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह धौनी, कुंदन सिंह पाटनी, हरक सिंह भंडारी, गुमान सिंह प्रथोली, मदन सिंह पाटनी, अमर राम, भगत राम, जोत राम, रमेश चंद, डीकर चंद, शंकर चंद, जगन्नाथ सिंह धौनी, विनोद सिंह धौनी, देव सिंह धौनी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें