चंपावत के एबीसी आल्मा मेटर स्कूल में दीवाली की पूर्व संध्या पर रंगोली बनाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली की पूर्व संध्या पर एबीसी आल्मामेटर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रुप रंगोली में फोर्टियस हाउस ने बाजी मारी, जबकि अल्टियस हाउस ने दूसरा तथा सिटीयस हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा विद्यालय में दीया डेकोरेशन, मोमबत्ती डेकोरेशन, ऐंपण, रंगोली, दीवाली कार्ड, एक्ले मॉडलिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मदन सिंह महर, अंजलि महर ज्योति बोहरा, शशि जोशी, दीपिका पुजारी, निखत परवीन, मोहित पचौली, सुनीता नेगी आदि उपस्थित रहे।