लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी का 12वां दो दिनी होली रंग महोत्सव शुरू हो गया है। पहले दिन नगर की महिलाओं सहित कोलीढेक, फोर्ती, बिशुंग के होल्यारों ने शानदार होली का गायन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
मंगलवार को रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता के संचालन में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ संरक्षक प्रहलाद मेहता, डीडी पांडेय, गोविंद वर्मा, राजेश चौबे, मनीष जुकरिया, सुभाष बगौली, सीएस बगौली ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने महोत्सव को नशा मुक्त रखकर विभिन्न गांवों के होल्यारों को एक मंच में लाने की पहल की सराहना की।
महिलाओं ने हरि धरें मुकुट खेलें होली, कोलीढेक की महिलाओं ने कोरी काकड़ी को रैत, आब आयो रंगीलो चैत की प्रस्तुति दी। फोर्ती के होल्यारों ने अच्छ हां रे गिरधर राज भयो कंसासुर को, कर्णकरायत बिशुंग की होल्यारों ने ऐसो निर्मोही दशरथ राजा, होली पेश की। आयोजन समिति की ओर से होली टीमों को बर्तनों का सेट पुरस्कार में दिया।
संचालन जीवन मेहता, नरेश राय ने किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, कैलाश बगौली, नरेश राय, दानू सुतेड़ी, दीपक सुतेड़ी, प्रकाश राय, ईश्वरी लाल साह, जगदीश जोशी, गणेश खर्कवाल, नवीन मुरारी, चंद्रशेखर बगौली मौजूद रहे।
होली रंग महोत्सव में आज ये टीमें करेंगी प्रदर्शन
सुबह एक से दो बजे तक लोहाघाट नगर की महिला होल्यार होली का शुभारंभ करेंगी।
दो से तीन बजे तक होली कमेटी बिशज्यूला चंपावत की होली
तीन से चार बजे तक होली कमेटी सुंई
चार से पांच बजे तक होली कमेटी पाटन पाटनी
पांच से छह बजे तक झोड़ा और रूमझुमा के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।