फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ, मनरेगा सहायक के खिलाफ प्रधान एकजुट 

Thu, 14 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम प्रधान संगठन ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) किशोर रावत और मनरेगा सहायक सुरेश जोशी के स्थानांतरण की मांग की है। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायतों के कार्यक्रमों के बहिष्कार का एलान किया है। उन्होंने डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर बृहस्पतिवार से शुरू ग्रामोदय से भारत उदय अभियान कार्यक्रम का भी बहिष्कार कर दिया है। ग्राम पूर्णागिरि तहसील के प्रधान संगठन ने वीडीओ और मनरेगा सहायक पर महिला ग्राम प्रधानों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है।
विज्ञापन


इस मामले में वीडीओ और मनरेगा सहायक के पक्ष में खड़ा ग्राम प्रधानों एक का गुट भी अब आंदोलित प्रधानों के साथ आ गया है। संगठन के अध्यक्ष अमजद हुसैन के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार से ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यक्रमों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुरू हुए ग्रामोदय से भारत उदय अभियान कार्यक्रम का बहिष्कार किया। कहा कि आरोपी वीडीओ और मनरेगा सहायक को न हटाने तक पंचायतों की खुली बैठक भी नहीं होगी।

आंदोलन में नायकगोठ की प्रधान रेनू देवी, मोहनपुर के प्रधान विनोद वर्मा, विचई की प्रधान किरन देवी, आमबाग की प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा, छीनीगोठ की प्रधान दीपा बिष्ट, ज्ञानखेड़ा की प्रधान नीतू गोस्वामी, बनबसा की प्रधान कमलेश देवी, फागपुर की प्रधान गीता विश्वकर्मा, चंदनी की प्रधान गंगा गुरुंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें